Education Block Dharmapur-II

“शिक्षा दीपक की तरह है, जो अज्ञान के अंधकार को दूर करती है।”

Pages

Friday, February 6, 2026

अभिभावक-शिक्षक बैठक (07-02-2026)

दिनांक 07 फरवरी 2026 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का आयोजन किया गया। बैठक में श्री राजेन्द्र गुलरिया (उद्यमी एवं बिज़नेस मैनेजमेंट में स्वर्ण पदक प्राप्तकर्ता) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय की स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के प्रधान श्री सुरेन्द्र गुलेरिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान विद्यालय में नामांकन बढ़ाने तथा विद्यालय के शैक्षिक एवं भौतिक विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। अतिथियों द्वारा विद्यालय की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।

कार्यक्रम के अंतर्गत श्री राजेन्द्र गुलरिया द्वारा अपने माता-पिता स्वर्गीय श्री गोविन्द राम एवं स्वर्गीय श्रीमती पँछू देवी की स्मृति में प्रदान की जा रही
“Late Sh. Govind Ram & Late Smt. Panchhu Devi Needy cum Meritorious Scholarship (सत्र 2025-26)”
के तहत चयनित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की भुगतान रसीदें वितरित की गईं।









0 comments:

Post a Comment