Education Block Dharmapur-II

“शिक्षा दीपक की तरह है, जो अज्ञान के अंधकार को दूर करती है।”

Pages

Friday, February 27, 2026

शिक्षा संवाद कार्यक्रम (28-02-2026)

 शिक्षा संवाद कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

दिनांक 28 फरवरी 2026 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, सरी में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री चन्द्रशेखर ने की।

इस अवसर पर क्षेत्र के जाने-माने उद्योगपति श्री राजेन्द्र गुलेरिया, विद्यालय के अभिभावकगण, विद्यार्थी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों एवं आवश्यकताओं पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में विद्यालय की स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के प्रधान श्री सुरेन्द्र गुलेरिया सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने हेतु अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर विधायक श्री चन्द्रशेखर ने विद्यालय के विकास के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। उन्होंने खेल मैदान के विस्तार हेतु स्वीकृति प्रदान की, विद्यालय के संपर्क मार्ग को पक्का करने की मंजूरी दी तथा प्राथमिक विद्यालय भवन के निर्माण के लिए भी स्वीकृति प्रदान की।








Thursday, February 26, 2026

फेयरवेल पार्टी (Farewell Party) 27-02-2026

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, सरी में कक्षा 11-बी के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 12-बी के विद्यार्थियों के लिए विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों तथा अध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई, जिसमें कक्षा 12-बी के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा गीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिससे वातावरण आनंदमय हो गया।

कक्षा 12-बी के विद्यार्थियों ने अपने विद्यालय में बिताए गए यादगार पलों को साझा किया और अपने शिक्षकों तथा जूनियर विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। विद्यालय के अध्यापकों ने भी विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई और जीवन में सफलता के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर जलपान किया और एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं। इस प्रकार यह विदाई समारोह भावनात्मक और यादगार बन गया।







Wednesday, February 11, 2026

Guest Lecture 10-02-2026 & 11-02-2026

Guest Lecture delivered by Suman Pal (IT Teacher, Pratham Education Foundation Sarkaghat)  Classes Covered: 9th to 12th Lecture Date : 10-02-2026 & 11-02-2026 Topics covered: Internet, E-mail, HTML, Libreoffice Calc, RDBMS My SQL





















Friday, February 6, 2026

अभिभावक-शिक्षक बैठक (07-02-2026)

दिनांक 07 फरवरी 2026 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का आयोजन किया गया। बैठक में श्री राजेन्द्र गुलरिया (उद्यमी एवं बिज़नेस मैनेजमेंट में स्वर्ण पदक प्राप्तकर्ता) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय की स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के प्रधान श्री सुरेन्द्र गुलेरिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान विद्यालय में नामांकन बढ़ाने तथा विद्यालय के शैक्षिक एवं भौतिक विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। अतिथियों द्वारा विद्यालय की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।

कार्यक्रम के अंतर्गत श्री राजेन्द्र गुलरिया द्वारा अपने माता-पिता स्वर्गीय श्री गोविन्द राम एवं स्वर्गीय श्रीमती पँछू देवी की स्मृति में प्रदान की जा रही
“Late Sh. Govind Ram & Late Smt. Panchhu Devi Needy cum Meritorious Scholarship (सत्र 2025-26)”
के तहत चयनित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की भुगतान रसीदें वितरित की गईं।









Thursday, February 5, 2026

परीक्षा पे चर्चा 2026

06 फरवरी 2026 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, सरी में विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा छठी से लेकर कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को परीक्षा से जुड़े तनाव प्रबंधन, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच के बारे में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।




Wednesday, February 4, 2026

Role Play

 



Meritorious students OJT (03-02-26 To 05-02-26)

Kriti Thakur participated in the Meritorious Students On-the-Job Training Programme conducted at Chandigarh.





Guest Lecture 04-02-2026


G
u
est Lecture by Mr. Sanjeev Kumar(IT Teacher, Pratham Education Foundation Sarkaghat)

Date: 04th February 2026
Classes Covered:9th & 12th


Topics Covered:

  • For Class 9th :

    • Typing Software
    • Storage Devices
  • For Class 12th 

    • Software & Hardware Engineering
    • Cyber Crime