Education Block Dharmapur-II

“शिक्षा दीपक की तरह है, जो अज्ञान के अंधकार को दूर करती है।”

Pages

Tuesday, June 23, 2026

आम सभा एवं स्कूल प्रबंधन समिति का गठन (23-06-2026)

दिनांक 23-06-2026 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, सरी में आम सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आनंद कुमार पठानिया, ग्राम पंचायत सरी की प्रधान श्रीमती सपना गुलेरिया, विद्यालय के अध्यापकगण तथा अभिभावक उपस्थित रहे। सभा में विद्यालय से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई तथा विभागीय निर्देशों के अनुसार नई स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) का गठन किया गया। सर्वसम्मति से श्री तारा चंद को स्कूल प्रबंधन समिति का अध्यक्ष तथा श्रीमती सीमा देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और विद्यालय के सर्वांगीण विकास हेतु सहयोग का आश्वासन दिया।