शिक्षा संवाद एवं शिक्षक दिवस कार्यक्रम
दिनांक 05-09-2026 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, सरी में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुशील कुमार ने की। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने भाग लिया। साथ ही विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री तारा चंद भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और उन्होंने अपने विचार व्यक्त किए।
शिक्षा संवाद कार्यक्रम के दौरान विद्यालय एवं विद्यार्थियों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इनमें निम्नलिखित प्रमुख विषय शामिल रहे—
- बच्चों में बढ़ती नशे की लत पर चर्चा की गई तथा विद्यार्थियों को नशे से दूर रखने के लिए आवश्यक जागरूकता एवं प्रयासों पर विचार-विमर्श किया गया।
- पाठशाला में मिनिस्ट्रियल स्टाफ के रिक्त पदों को भरने के संबंध में चर्चा की गई, ताकि विद्यालय के प्रशासनिक कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकें।
- “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक पौधे लगाने के महत्व पर चर्चा की गई।
- फर्स्ट टर्मिनल परीक्षा के परिणाम एवं विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रदर्शन पर चर्चा की गई तथा विद्यार्थियों के प्रदर्शन में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने पर विचार किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा शिक्षक दिवस भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। विद्यार्थियों ने अपने अध्यापकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन, संस्कार एवं अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।






.jpeg)

0 comments:
Post a Comment