Education Block Dharmapur-II

“शिक्षा दीपक की तरह है, जो अज्ञान के अंधकार को दूर करती है।”

Pages

Sunday, August 23, 2026

एक पेड़ माँ के नाम 🌱(22-08-2026)

 “एक पेड़ माँ के नाम 3.0” 🌱 के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, सरी में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। विद्यार्थियों एवं अध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली को बढ़ावा देना तथा विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था।












Friday, August 14, 2026

80वां स्वतंत्रता दिवस (15-08-2026)

 सरी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, सरी में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपप्रधानाचार्य संजीव कुमार ने ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया। उन्होंने विद्यार्थियों को देशभक्ति, राष्ट्रसेवा और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और भाषण प्रस्तुत किए। विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहा।