शिक्षा संवाद कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न
दिनांक 28 फरवरी 2026 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, सरी में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री चन्द्रशेखर ने की।
इस अवसर पर क्षेत्र के जाने-माने उद्योगपति श्री राजेन्द्र गुलेरिया, विद्यालय के अभिभावकगण, विद्यार्थी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों एवं आवश्यकताओं पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में विद्यालय की स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के प्रधान श्री सुरेन्द्र गुलेरिया सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने हेतु अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर विधायक श्री चन्द्रशेखर ने विद्यालय के विकास के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। उन्होंने खेल मैदान के विस्तार हेतु स्वीकृति प्रदान की, विद्यालय के संपर्क मार्ग को पक्का करने की मंजूरी दी तथा प्राथमिक विद्यालय भवन के निर्माण के लिए भी स्वीकृति प्रदान की।






.jpeg)


0 comments:
Post a Comment