Education Block Dharmapur-II

“शिक्षा दीपक की तरह है, जो अज्ञान के अंधकार को दूर करती है।”

Pages

Monday, April 6, 2026

शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ (06-04-2026)

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ पर प्रधानाचार्य श्री आनंद कुमार पठानिया, विद्यालय स्टाफ तथा छात्र-छात्राओं ने हवन यज्ञ और कीर्तन का आयोजन कर नए सत्र की शुरुआत की।

विद्यालय के शास्त्री अध्यापक राजेश कुमार ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न करवाई। इस अवसर पर छात्रों, अध्यापकों और अभिभावकों ने हवन में आहुतियाँ डालकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने नए सत्र के सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।






0 comments:

Post a Comment