Education Block Dharmapur-II

Principal, Staff, SMC and Students of GSSS Sari Cordially invite you in the Annual Prize Distribution Function On Saturday, 29th November, 2025 at 11:00 am

Pages

Monday, January 19, 2026

OJT 20-01-2026 To 23-01-2026

 OJT program for ITES students of classes 10th and 11th started at Global Skill Institute Dharampur from January 20, 2026, to January 23, 2026




























Saturday, January 17, 2026

इलेक्ट्रॉल लिटरेसी क्लब

 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरी में आज इलेक्ट्रॉल लिटरेसी क्लब के प्रभारी संजीव कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को मतदान के महत्व, लोकतंत्र में नागरिकों की भूमिका तथा निष्पक्ष चुनाव के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।





Tuesday, December 30, 2025

शिक्षा संवाद कार्यक्रम (31-12-2025)

शिक्षा संवाद कार्यक्रम 

दिनांक 31  दिसंबर 2025 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आनंद कुमार ने की। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापकगण एवं अध्यापिकाएँ भी  उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यालय प्रशासन के मध्य संवाद स्थापित करना तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु सुझाव प्राप्त करना था। इस कार्यक्रम मेंस्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान सुरेंद्र गुलरिया ने भी भाग लिया 

इस संवाद के दौरान यह विचार-विमर्श किया गया कि बच्चों की पढ़ाई में और किस प्रकार सुधार लाया जा सकता है तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए कौन-कौन से उपाय किए जा सकते हैं। विचार-विमर्श का वातावरण अत्यंत सकारात्मक रहा।

कार्यक्रम के अंत में अध्यापक श्री पवन कुमार ने सभी उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों और प्रधानाचार्य का आभार व्यक्त किया। 












Tuesday, December 2, 2025

एड्स दिवस पर सरी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित (02-12-2025)

 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरी में एड्स दिवस पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स के कारण, लक्षण, बचाव एवं जागरूकता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। शिक्षकों ने बच्चों को सरल भाषा में समझाया कि एड्स से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका जागरूकता और सही जानकारी है।

इस अवसर पर विद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता तथा विशेष जागरूकता फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। 









Saturday, November 29, 2025

वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह, 29 नवम्बर 2025

 सेवानिवृत्त तहसीलदार अमृतलाल गुलेरिया के आशीर्वाद से सरी स्कूल में प्रतिभाओं का सम्मान

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरी में सेवानिवृत्त तहसीलदार एवं योग प्रशिक्षक रतनलाल गुलेरिया के आशीर्वाद से वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सरी पंचायत के कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुलेरिया, लौंगनी पंचायत के कांग्रेस अध्यक्ष हंसराज, तथा रमेश चंद विशेष रूप से उपस्थित रहे।

धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर विधानसभा सत्र में व्यस्त रहने के कारण समारोह में उपस्थित नहीं हो सके, किंतु उन्होंने दूरभाष के माध्यम से बच्चों को आशीर्वाद दिया तथा स्कूल के खेल मैदान के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

समारोह के दौरान छात्रों ने लोकगीत, कविता, “झांसी की रानी”, “हमारा नेता” तथा नशा-निवारण पर आधारित विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरी के साथ राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला सरी-1, राजकीय प्राथमिक पाठशाला सरी-2, राजकीय माध्यमिक पाठशाला फिहर, तथा राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला फिहर के छात्र-छात्राओं और अध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समारोह को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद कुमार पठानिया, समस्त अध्यापक-अध्यापिकाओं तथा विद्यार्थियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

















































Wednesday, November 26, 2025

Annual Prize Distribution Function 2025-26 (Invitation Card)

 


Sunday, November 16, 2025

शैक्षणिक भ्रमण (13-11-2025 से 16-11-2025)

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरी का शैक्षणिक भ्रमण दिनांक 13 नवंबर 2025 को शाम 6:00 बजे मनाली के लिए रवाना हुआ। इस भ्रमण दल में 28 छात्र-छात्राएँ तथा 4 शिक्षक (3 अध्यापक एवं 1 अध्यापिका) शामिल थे।

यह भ्रमण चंबा, डलहौज़ी, खजियार तथा धर्मशाला के लिए निर्धारित था। दल संधोल और बैजनाथ होते हुए प्रातः 6:00 बजे चंबा पहुँचा, जहाँ होटल में विश्राम के उपरांत प्रसिद्ध लक्ष्मी नारायण मंदिर के दर्शन किए गए। दोपहर के समय भ्रमण दल ने प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर खजियार का आनंद लिया। रात्री विश्राम हेतु दल डलहौज़ी पहुँचा।

अगले दिन धर्मशाला के प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया गया। यहाँ दल ने प्रसिद्ध चामुंडा माता मंदिर के दर्शन किए तथा विश्वप्रसिद्ध धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम भी देखा। इसी दिन शाम 6:00 बजे वापसी यात्रा प्रारंभ हुई, और दल दिनांक 26 नवंबर 2025 को प्रातः 7:00 बजे सुरक्षित रूप से सरी वापस पहुँचा।

इस शैक्षणिक भ्रमण ने विद्यार्थियों को न केवल आनंद, उत्साह और नए अनुभव प्रदान किए, बल्कि उन्हें ऐतिहासिक, सांस्कृतिक तथा भौगोलिक ज्ञान से भी समृद्ध किया।